सहारनपुर मंडल लोकपाल को गुर्जर समाज ने किया सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 13 October 2019

सहारनपुर मंडल लोकपाल को गुर्जर समाज ने किया सम्मानित

बिलासपुर | कपालमोचन स्थित गुर्जर धर्मशाला में समाज के लोगों व धर्मशाला कार्यकारिणी की ओर से यहां पहुंची सहारनपुर मंडल की लोकपाल सुनीता चौधरी को शाॅल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। धर्मशाला प्रधान रणधीर सिंह ने बताया कि सुनीता चौधरी पूर्व में संत बलवंत सिंह गुर्जर संस्कृत कॉलेज में प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पढ़-लिखकर इतने बड़े मुकाम को हासिल करने पर पूरे समाज को गर्व है। इससे समाज का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधान ने कहा कि वे अपने समाज की लड़कियों से अपील करते हैं कि उच्च शिक्षा ग्रहण कर लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। एक दिन सफलता कदम जरूर चूमेगी। लोकपाल सुनीता चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया है। वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा से हर गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगी। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए गुर्जर संस्थान कपालमोचन का भी काफी योगदान है। मौके पर जगपाल सिंह, नरेंद्र सिंह मिल्कड़ा, सोमनाथ भाठी व सरस्वती अजात आश्रम के महंत स्वामी विद्यानंद सरस्वती महाराज मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - haryana news gurjar samaj honored saharanpur mandal lokpal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32f9SL4

ADD











Pages