
उचाना | डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 10 जनवरी को हलके में धन्यवादी दौरे करेंगे। उचाना खुर्द गांव से वो दौरे की शुरुआत करेंगे। जोरा डूमरखा, प्रो. जगदीश सिहाग ने बताया कि 11 गांवों के दौरे दुष्यंत चौटाला करेंगे। उचाना खुर्द में करीब 2 एकड़ में बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके निर्माण पर 83 लाख रुपए खर्च होंगे। अलेवा गांव में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड का उद्घाटन डिप्टी सीएम करेंगे।
उन्होंने बताया कि बुडायन, खापड़, बड़ौदा, घोघडिय़ा, छातर, डाहोला, नगूरां, खांडा, अलेवा गांव में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ वो उनका समाधान भी करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N9ogz9