पीएचसी के शौचालय की कुईं का ढक्कन खुला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

पीएचसी के शौचालय की कुईं का ढक्कन खुला

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण अलेवा की पीएचसी के समीप शौचालय के लिए बनाई गई कुईं का ढक्कन पिछले कई दिनों से खुला पड़ा है। शौचालय की कुईं का ढक्कन खुला होने के कारण हादसे का डर बना हुआ है।

पीएचसी में आने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी व सीएचसी की बिल्डिंग के बीच शौचालय का गंदा पानी जाने के लिए एक कुईं बनाई हुई है। इस कुईं का ढक्कन पिछले कई दिनों से खुला होने के कारण गंदगी की बदबू पीएचसी के अंदर तक पहुंच रही है। ग्रामीण इस ढक्कन काे बंद कराने की शिकायत कई बार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कर चुके हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सब कुछ देखते हुए अनजान बने हुए हैं। ढक्कन खुला होने की वजह से छोटे बच्चों के गिरने का भी डर बना हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से कुईं के खुले ढक्कन को बंद कराने की मांग की है।

मामले की जानकारी लेने के बाद होगा समाधान

पीएचसी के शौचालय की गंदगी जानेे के लिए बनाई गई कुईं के ढक्कन के खुले होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद तुरंत खुले कुंई के ढक्कन को बंद करा दिया जाएगा। -डॉ. विनोद, इंचार्ज सीएचसी अलेवा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news phc toilet key lid open


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QzmDgc

ADD











Pages