तावडू में 11 जनवरी को पंजाबी समाज मनाएगा सामूहिक लोहड़ी उत्सव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

तावडू में 11 जनवरी को पंजाबी समाज मनाएगा सामूहिक लोहड़ी उत्सव

शहर के मुख्यमार्ग पर स्थित आर्य समाज मंदिर में आगामी 11 जनवरी को पंजाबी समाज तावडू सामूहिक लोहड़ी उत्सव का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पंजाबी समाज के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह जानकारी पंजाबी समाज तावडू के प्रधान प्रमोद आहूजा ने दी। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2020 को पंजाबी समाज का लोहड़ी उत्सव है, जिसे तावडू समाज 11 जनवरी को सामूहिक रूप से शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित आर्य समाज मंदिर में मनाया जाएगा। इसी दौरान सोहना-तावडू विधायक कुंवर संजय सिंह का भी समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QOsgWK

ADD











Pages