
बहादुरगढ़ के पहलवानों ने कोल्हापुर में विभिन्न भार वर्गों में 4 पदक जीते हंै। जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भुरू पहलवान ने बताया कि कोल्हापुर में आयोजित स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में जोगिंदर जोली ने 80 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सचिन बोडिया ने 71 किलो भार वर्ग में रजत पदक, मोहित जगरतपुर ने 63 किलोग्राम में कांस्य पदक व संजीत मांडोठी ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अखाड़े में पहुंचने पर पहलवानों को अखाड़ा संचालक हवा सिंह उर्फ छंगा पहलवान ने स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QmEc2Z