पलवल.पलवल में एक दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, जिसके बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। कोर्ट के एक आदेश के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर शिकंजा कस गया है। जांच में आरोपी की उम्र महज 14 वर्ष पाई गई, कोर्ट ने माना कि इतनी कम उम्र का लड़का आखिर 29 साल की महिला के साथ भला कैसे दुष्कर्म करता है।
कोर्ट ने महिला थाना पुलिस को आरोप लगाने वाली महिला पर ही 4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि 13 सितंबर 2019 को एक 29 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी और चार वर्ष पूर्व बिजली का करंट लगने से उसके पति की मौत हो गई, जिसके बाद पीड़िता पलवल में किराए पर एक मकान लेकर रहने लगी उसी दौरान पीड़िता की जान-पहचान एक युवक से हो गई।
युवक महिला के घर आने-जाने लगा। उक्त युवक ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। जिससे महिला और युवक एक साथ रहने लगे। पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व युवक व महिला के बीच संबंध बन गए। जिससे महिला गर्भवती हो गई और उसने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ZoTTK