
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद मंगलवार रात सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर एक महिला गीता बिष्ट ने आत्महत्या कर ली। घायल महिला को सोसाइटी के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-74 के सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में प्रमोद बिष्ट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते है। प्रमोद बिष्ट गुड़गांव स्थित पेप्सीको कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार प्रमोद बिष्ट और उनकी पत्नी गीता बिष्ट के बीच कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था।
खाना खाते वक्त हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार रात में प्रमोद उसकी पत्नी गीता और दोनो बच्चे खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ और गीता ने खाना छोड़ बालकनी से छलांग लगा दी। पति व 11 औ 5 साल के बच्चों को इसका पता नही चला। गीता नीचे गिरी तो सोसायटी के लोगों में हडकंप मच गया। लोगों ने जाकर पति को गीता के कूदने की जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38buF52