लोहारा में इसी साल जन्मी 16 कन्याओं को दिए बेबी कंबल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

लोहारा में इसी साल जन्मी 16 कन्याओं को दिए बेबी कंबल

बाबैन | महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव लोहारा में इस साल जन्मी 16 कन्याओं को बेबी कंबल देकर सम्मानित किया गया। गर्भवती व छोटे बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को पोषाहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रानी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषाहार के महत्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई। सुनीता रानी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व गर्भवती व दूध पिलाने वाली महिलाओं को पोषाहार के महत्व को समझकर उसके प्रति गंभीर होना होगा। इस मौके पर गांव की महिला खिलाड़ी परविन्द्र कौर ने छोटी कन्याओं की पहली लोहड़ी के उपलक्ष्य में लोहड़ी जलाई। इस अवसर पर बलबीर, सुमन, परविंद्र, रानी, हरजिंद्र, सरबजीत, डिंपल, गुरदीप, हरदीप, रितु, पूजा, कविता और माला मौजूद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3apBGBg

ADD











Pages