राई | सोनीपत में जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक पर लगी एचडीएफसी बैंक की एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। इसमें 27.45 लाख रु. थे। बदमाशों ने गुरुवार रात 2 बजे एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया। यहां से 20 मीटर दूर ही पुलिस चौकी है। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही कंपनी सीएसएस प्रा. लि. के एरिया ब्रांच मैनेजर नीतिन गुलेरिया की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एटीएम पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है। आरोपियों ने बूथ में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे छिड़ककर वारदात की है। इसके साथ में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम भी है। इसमें लगे सीसीटीवी पर भी स्प्रे छिड़का हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30v6z2q