
फरीदाबाद | मानव सेवा समिति 26 जनवरी को अपनी 21वीं वर्षगांठ पर गौरव उत्सव कार्यक्रम में लगातार 21 साल समिति के सदस्य रहे लोगों को सम्मानित करेगी। इसके अलावा 26 जनवरी को मानव परिवार में शामिल होने वाले 21 नए सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगाl इसके अलावा मार्च में होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं में समिति द्वारा चयनित किए गए जरूरतमंद परिवारों के दसवीं के 21 छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए साइंस और मैथ की 1 महीने मुफ्त कोचिंग दी जाएगी l मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा व महासचिव सुरेंद्र जग्गा के अनुसार समिति की स्थापना 26 जनवरी 1999 को शहर के छह समाजसेवियों ने 27 लोगों के साथ की थीl इस समय समिति के 651 सदस्य सदस्य हैं। इनमें पलवल के 92 सदस्य शामिल हैंl इनमें से 76 सदस्य ऐसे हैं जो लगातार 21 साल से सदस्य हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36plhJA