
अार्य गर्ल्स कॉलेज की लाइब्रेरी में 3 दिवसीय बुक एग्जीबिशन का इसका शुभारंभ वीरवार काे प्रिंसिपल डाॅ. अनुपमा आर्य ने किया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि पुस्तकाें में निहित ज्ञान मानव के जीवन को उच्च शिखरों पर पहुंचाने के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। लाइब्रेरियन प्रिया शर्मा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों को पुस्तकालय में उपलब्ध प्रलेखों से अवगत करवाना है। प्रदर्शनी में हरियाणा साहित्य, संस्कृति, आर्य समाज साहित्य, महान विभूतियों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के सदस्य डाॅ. सुमन, डाॅ. अनीता, प्रो. रंजू त्रेहन, प्रो. प्रिया शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vii8i0