भिवानी | जाट समाज 22 फरवरी को एक रैली का आयोजन करेगा। रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति 18 जनवरी से जनजागरण अभियान चलाएगी जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह जानकारी जाट धर्मशाला में बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति प्रदेश सचिव गंगाराम श्योराण ने देते हुए बताया कि रैली के लिए चारों हलकों में प्रधानों की नियुक्ति सर्वसम्मति से कर दी गई है। जिसमें लोहारू हलके से दलीप सिंह, भिवानी से दिलबाग सिंह नांगल, बवानीखेड़ा हलका से वेद प्रकाश धनाना, और तोशाम से जगबीर सिंह अलखपुरा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर धर्मसिंह प्रधान, मेवा सिंह, सतबीर, राजसिंह, धर्मपाल बारवास, सुमेर गोपालवास, राजेंद्र सिंह, राजेश गारनपुरा, रणसिंह श्योराण, मंगल सुई, अनूप राठी, सोमबीर सांगवान, सूरजभान, ईश्वर सिंह, हवा सिंह घुसकानी अादि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39RmY5I