भिवानी | रविवार काे एसएचओ बलजीत सिंह की अध्यक्षता में बस स्टैंड पर रोड सेफ्टी अभियान चलाया। यातायात पुलिस के एसआई तेजबीर सिंह ने ऑटो चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया। बस स्टैंड पर पुलिस ने चालकों को निर्धारित स्टैंड पर ही ऑटो रोकने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर बीच में कही भी ऑटो रोकने की वजह से जाम लग जाता है। ऐसे में जरूरी है कि निर्धारित स्टैंड पर ही ऑटो रोका जाए। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। इस दौरान ऑटो चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सभी ऑटो चालकों को समय-समय पर अपनी आंखें चैक करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसआई तेजबीर सिंह व एचसी सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rCRMG