25 जनवरी से 3 फरवरी तक गुप्त नवरात्र का पर्व : देव मित्र - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

25 जनवरी से 3 फरवरी तक गुप्त नवरात्र का पर्व : देव मित्र

25 जनवरी से 3 फरवरी तक गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। पंडित देव मित्र पांडेय ने बताया कि हिंदू परिवार नवरात्रों पर विशेष पूजा पाठ अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार करते है। वर्ष में 4 बार नवरात्र आते हैं। प्रथम चैत्र मास, इन्हें वासंतीय नवरात्र कहा जाता है। द्वितीय नवरात्र आषाढ़ मास में आते हैं, इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। तृतीय नवरात्र आश्विन मास में आते हैं, इन्हें शारदीय नवरात्र कहा जाता है जोकि अत्यंत प्रसिद्ध हैं। चतुर्थ नवरात्र माघ मास में आते हैं, इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में दोनों नवरात्रों की तरह मां की गुप्त साधना की जाती है, लेकिन गुप्त होने के कारण ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TPXQ9O

ADD











Pages