छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए बनाया जाएगा सक्षम, 9 से 11वीं तक की छात्राओं को देंगे ट्रेनिंग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 January 2020

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए बनाया जाएगा सक्षम, 9 से 11वीं तक की छात्राओं को देंगे ट्रेनिंग

13 बालिका वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाली 10 हजार से अधिक छात्राएं लेंगी ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब आत्मरक्षा में भी सक्षम बनाया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत उन्हें 10 दिन तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें 14 साल से ज्यादा उम्र की छात्रा जो कक्षा 9 से 11वीं तक में पढ़ती है, उन्हें शामिल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में किन स्कूलों में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाना है, इसकी योजना तैयार की जा रही है। स्कूलों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

साथ ही महिला ट्रेनर की भी तलाश शुरू कर दी गई। वह स्कूल में पढ़ रही छात्राओं में से ही होगी। उसे स्कूल के पीटी टीचर द्वारा पहले विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें संबंधित स्कूल के सभी छात्राओं को ट्रेंड करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह सभी को जूडो, कराटे आदि की जानकारी देगी। वह बताएगी कि किसी भी विषम परिस्थिति में कैसे बाहर निकला जा सकता है। इससे छात्रों में निडरता पैदा होगी और उनमें आत्मविश्वास भी पैदा होगा।

जिला शिक्षा विभाग की ओर से ट्रेनिंग का शेड्यूल भी तैयार किया गया

फरीदाबाद। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेतीं छात्राओं।

अधिकारी आत्मरक्षा के लिए करेंगे प्रेरित

स्कूली छात्राओं को ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने और उन्हें आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए अधिकारी अपील करेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कैंप की निगरानी की जाएगी। अधिकारी सभी कैंप में जाकर छात्राओं को इससे होने वाले फायदे की जानकारी देंगे। साथ ही वह कैंप के आयोजनों का समय-समय पर जायजा भी लेंगे। जिससे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

93 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व माध्यमिक स्कूल हैं

िजले में 93 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 13 बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 3 बालिका मध्य विद्यालय है। इनमें कक्षा 9, 10, 11वीं में 10 हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। इसकी योजना बनाई गई है। इस पर तत्काल प्रभाव से काम भी शुरू कर दिया गया है।

सुबह 9 से 9.15 बजे तक छात्राओं की हाजिरी लगेगी।

सुबह 9.15 से 9.30 बजे तक प्रार्थना का आयोजन।

सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक ट्रेनिंग सेशन-एक।

सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक- रिफ्रेशमेंट व ब्रेक।

दोपहर 12 से 1.30 बजे तक ट्रेनिंग सेशन-दो।

दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक लंच ब्रेक।

दोपहर 2.30 से 3 बजे तक सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करना।

शाम 3 से 4 बजे तक ट्रेनिंग सेशन- तीसरा।

शाम 4 से 4.10 बजे तक सेल्फ डिफेंस पर भावनात्मक स्टोरी।

4.10 बजे से 4.20 बजे तक कितनी छात्राएं ट्रेनिंग में मौजूद रही।

छात्राओं को ही बनाएंगे ट्रेनर| छात्राओं को आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने में उन्हीं की सहपाठी साथ देगी। शिक्षा विभाग हर स्कूल में छात्राओं के बीच से ट्रेनर की तलाश करेगी। इसमें उन लड़कियों को परखा जाएगा, जो स्पोर्ट्स में बेहतर हैं। स्कूल की पीटीआई ऐसे छात्राओं को चिह्नित कर, उन्हें विशेष प्रकार की ट्रेनिंग देगी। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी। इसके बाद वह छात्रा अपने स्कूल व क्लास की अन्य छात्राओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाएगी।

अब छात्राओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाया जाएगा। कक्षा 9, 10 और 11वीं की छात्राओं को 10 दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी योजना बनाई गई है। -सतेन्द्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद

10 दिन की होगी यह ट्रेनिंग| छात्राओं के बीच से ट्रेनर की तलाश पूरी होने के बाद सभी स्कूलों में इस अभियान को चलाया जाएगा। यह अभियान 10 दिन तक चलेगा। इसमें कक्षा 9,10 और 11वीं की छात्राओं को ट्रेनर छात्रा जूडो-कराटे आदि सिखाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनिंग किस समय होगी, कितने मिनट की होगी, इसका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। उस शेड्यूल के अनुसार स्कूलों में कैंप लगेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - girls will be made capable for self defense girls from 9th to 11th will be given training


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30QmKY8

ADD











Pages