अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर, इस बार 3000 से अधिक शिल्पकार करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति करेंगे मेले का उद्धाटन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां जोरों पर, इस बार 3000 से अधिक शिल्पकार करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति करेंगे मेले का उद्धाटन

34वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शुरू होने में अब महज 10 दिन शेष हैं। तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 1000 से अधिक मजदूर दिन-रात काम कर हट्स का रंगरोगन कर रहे हैं। मेला प्रबंधन के अनुसार 1 फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद करेंगे। इसलिए 27 जनवरी तक सारी तैयारियों को पूरा करने का लक्ष्य है। इस बार 3000 से ज्यादा देशी-विदेशी शिल्पकार भाग लेंगे। ये भारतीय संस्कृति के साथ ही विदेशी जीवनशैली व उनके पौराणिक रीति-रिवाजों से पर्यटकों को रूबरू कराएंगे। मेले में पहली बार भगवान सूर्य के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा।

कलाकार नाट्य मंचन के माध्यम से सूर्य के रौद्र रूप, सरल स्वभाव, सूर्य की कृपा से पृथ्वी पर जीवन आदि का वर्णन किया जाएगा। पर्यटकों को ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ रहे सूर्य की ताप की जानकारी दी जाएगी। साथ ही चौपाल पर हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी लोक नृत्य के साथ ही असम का बिहू नृत्य, मथुरा की रासलीला, बृज की होली और हिमाचल के लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति दी जाएगी।

तैयारियां इस बार सूरजकुंड मेले में 100 हैंडलूम कलाकार भी शामिल होंगे, मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल की ओर से जारी की गई लिस्ट

मेले में 32 देश ले रहे भाग, पहली बार इंग्लैंड समेत अफ्रीकन कंट्री मालावी और स्वाजीलैंड भी हिस्सा लेंगे

मेला के नोडल अधिकारी राजेश जून के अनुसार इस बार मेले में 32 देश भाग ले रहे हैं। पहली बार इंग्लैंड समेत अफ्रीकन कंट्री मालावी और स्वाजीलैंड भी हिस्सा लेंगे। कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, जापान, मलेशिया, बांग्लादेश आदि देश के कलाकार भी पहुंचेंगे। इनके करीब 120 स्टॉल लगेंगे।

फरीदाबाद. सूरजकुंड मेले की चौपाल को सजाया जा रहा है।

मेट्राे स्टेशनों पर टिकट नहीं| इस बार इन स्टेशनों पर टिकट नहीं मिलेंगे। नोडल अधिकारी राजेश जून के अनुसार इस बार इस व्यवस्था काे बंद कर दिया गया है। लोग ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हंै। इस बार भी वीकेंड पर 180 और बाकी दिनों में 120 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट रहेगी।

हैंडलूम कलाकारों की लिस्ट| उत्तरप्रदेश के 16, वेस्ट बंगाल के 10, उड़ीसा के 11, बिहार के 6, झारखंड के 4, छत्तीसगढ़ के 6, मध्यप्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 7, गुजरात के 11, केरल के 2, कर्नाटक के 3, तमिलनाडु के 3, आंध्रप्रदेश के 6, हिमाचल के 6, दिल्ली के 2, हरियाणा 1, राजस्थान के 4, जम्मू एंड कश्मीर के 8, तेलंगाना के 10 कलाकार मेले में हिस्सा लेंगे। वीआईपी कोटे के तहत आर्टिस्ट्स की लिस्ट भी फाइनल की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - preparations for international surajkund fair in full swing this time more than 3000 craftsmen will participate president will inaugurate the fair


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RfOpyH

ADD











Pages