कूड़ा नहीं उठ रहा फिर भी निगम ने तैयार किए डोर टू-डोर के बिल, एनओसी लेने वालों पर थोपे जा रहे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

कूड़ा नहीं उठ रहा फिर भी निगम ने तैयार किए डोर टू-डोर के बिल, एनओसी लेने वालों पर थोपे जा रहे

स्वच्छता सर्वेक्षण करवा रहा निगम का डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद पड़ा है। नया टेंडर भी सिरे नहीं चढ़ पा रहा। दो माह से लोग अपने खर्च पर कूड़ा उठवा रहे हैं। वहीं अब निगम लोगों से डोर-टू-डोर का बिल मांग रहा है वो भी 3 साल 2017-18, 2018-19 व 2019-20 का। जो भी व्यक्ति अपनी पैतृक प्राॅपर्टी नाम कराने व आगे बेचने व अन्य कारणों से एनओसी लेने नगर निगम आता है तो उसे पहले यह बिल भरने को मजबूर किया जा रहा है। विकास विहार जैसे कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां एसोसिएशन कूड़ा उठवाती रही हैं।

निगम क्षेत्र के सभी घरों के बिल तैयार हैं लेकिन उन्हें इस डर से डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया जा रहा कि कहीं हल्ला न हो जाए। इसके लिए उन लोगों से ही बिल मांग रहे हैं जो एनओसी लेने आ रहे हैं। 250 वर्ग गज तक के मकानों का 50 रुपए महीना जबकि 500 वर्ग गज तक के मकानों के लिए डोर टू डोर बिल 100 रुपए महीना रखा है। इसके अतिरिक्त कॉमर्शियल 150 रुपए मासिक लिया जाता है।

लाेग अपने खर्च पर उठवा रहे कूड़ा और नगर निगम 3 साल के मांग रहा बिल

मैं प्राॅपर्टी टैक्स का बिल जमा कराने गया था तो वहां मैंने देखा कि एनओसी लेने आए लोगों से डोर-टू डोर के बिल मांगे जा रहे हैं। मैंने अपना बिल मांगा तो उन्होंने 3 साल का बिल निकाल कर दे दिया। यह बड़ा घपला है। विप्लव सिंगला, विकास विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन।

जिन लोगों को लगता है कि ढाई महीने से कूड़ा नहीं उठ रहा और डोर-टू-डोर का पूरा पैसा मांगा जा रहा है वे इतने समय का पैसा काट कर जमा करा सकते हैं। डोर-टू-डोर के बिल एनओसी लेने वालों से ही नहीं लिए जा रहे, बल्कि प्राॅपर्टी टैक्स के साथ सभी को भिजवाए जा रहे हैं। वीरेंद्र सहारण, ईओ, नगर निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RD6mq3

ADD











Pages