365 सफाई कर्मी परिवार व मित्रों से करवाएंगे ऑनलाइन फीडबैक, 50 सक्षम युवा करेंगे सहयोग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

365 सफाई कर्मी परिवार व मित्रों से करवाएंगे ऑनलाइन फीडबैक, 50 सक्षम युवा करेंगे सहयोग

कैथल| स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 में सिटीजन फीडबैक बढ़ाने में नगर परिषद की सेनेटरी शाखा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। सफाई के काम से करीब 365 कर्मचारी जुड़े हैं। ये कर्मचारी अपने परिवार व मित्रों को ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने के लिए प्रेरित करेंगे। शनिवार को ईओ अशोक कुमार ने सेनेटरी शाखा की बैठक ली। इसमें सीएसआई मोहन भारद्वाज, एसआई प्रदीप शर्मा, सफाई दरोगा व कर्मचारी यूनियन प्रधान महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। ईओ ने कहा कि स्वच्छता के प्रहरी जिस मेहनत से शहर को साफ रखने में मेहनत कर रहे हंै, वह सबको पता है। अगर वे काम के बाद थोड़ा समय ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए अपने परिवार व मित्रों को प्रेरित करेंगे तो यह मेहनत अपने शहर के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगी। बता दें कि सिटीजन फीडबैक के लिए 1500 अंक निर्धारित किए गए हैं। नगर परिषद अब तक 1131 फीडबैक के साथ जिले में सबसे आगे पहुंच गया है जबकि शुरुआत में तीसरे नंबर पर था। उससे आगे चीका व पूंडरी थे। लेकिन अब नगर पालिका पूंडरी 833 के साथ दूसरे व चीका नगर पालिका 404 के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है जबकि राजौंद दो फीडबैक पर ही अटका हुआ है।

50 सक्षम युवाओं ने शनिवार को किया जाॅइन

सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के लिए ईओ ने 50 सक्षम युवाओं को भी इस काम में लगाया है। आज सभी सक्षम युवाओं ने नगर परिषद में पहुंच कर हाजिरी लगाई। उसके बार उन्हें ईओ ने स्वच्छता एप के बारे में ट्रेनिंग दी। इसके बाद उन्हें फील्ड में भेज दिया गया। सक्षम युवाओं को अधिक से अधिक सिटीजन फीडबैक करवाने के आदेश दिए गए हैं।

नगर परिषद के प्रयास दिखाने लगे असर, कैथल पहले नंबर पर आया, पूंडरी पीछे-पीछे और चीका-राजौंद फीडबैक में पिछड़े

कैथल- नप के कर्मचारी सुनील कुमार बाजार में दुकानदारों को सिटीजन फीडबैक के लिए प्रेरित करते हुए।



सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के लिए नगर परिषद ने अलग से 12 कर्मचारियों की टीम फील्ड में उतरी है। इस टीम में इसमें राजकुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, लखविंद्र, मनीष, समीर, राहुल, आशीष, गुरमीत, सोनू, संदीप भाटिया, जसवंत शामिल हैं। इन्हें प्रतिदिन कम से कम 50 लोगों द्वारा फीडबैक करवाने के आदेश ईओ की ओर से दिए गए हैं। उम्मीद है कि इस बार कैथल के रैंक बेहतर होगा।

12 कर्मियों की टीम पहले ही जुटी

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नगर परिषद की पूरी टीम काम कर रही है। सिटीजन फीडबैक के लिए 31 जनवरी तक का समय है। जिसके लिए कर्मचारी, समक्ष युवा शहरवासियों को हिस्सेदारी के लिए प्रेरित कर हैं। उम्मीद है परिणाम बेहतर आएगा। अशोक कुमार, ईओ, नगर परिषद।

पांच तरीकों से दिया जा सकता है फीडबैक

जिले का कोई भी व्यक्ति वोट फॉर यूअर सिटी एप, स्वच्छ सर्वेक्षण पोर्टल, स्वच्छता एप पर अपना फीडबैक दे सकता है। वहीं 1969 पर फोन भी किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news 365 sweepers will provide online feedback to family and friends 50 able youth will cooperate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38giDqQ

ADD











Pages