श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर साधू संतों के साथ करेंगे बैठक: महंत गोपाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर साधू संतों के साथ करेंगे बैठक: महंत गोपाल

श्रीराम जन्म भूमि व श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिराम दास जी छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए वे अगले कुछ दिनों में प्रयागराज में साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे। महंत नृत्य गोपाल दास महाराज शनिवार मंदिर ठाकुर द्वारा धर्मार्थ ट्रस्ट टटियाणा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर अवसर पर टटियाणा मंदिर में पधारे थे। टटियाणा मंदिर में पहुंचने पर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का टटियाणा मंदिर पहुंचने पर कैथल हनुमान मंदिर के अध्यक्ष राघव दास, राम स्वरूप दास शास्त्री व स्वामी छवि राम दास ने स्वागत किया। गोपाल दास ने कहा कि प्रसाद तीन अक्षरों से जुड़कर बना है, जिसमें प्र का अर्थ प्रभु, सा का अर्थ साक्षात व द का अर्थ होता है दर्शन। इस प्रकार से प्रसाद का मतलब प्रभु के साक्षात दर्शन करना है। भागवत कथा के समापन पर आज मंदिर परिसर में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर गांव के पूर्व सरपंच काका सिंह, मास्टर हरिओम, छितर मल गर्ग, रमेश जोशी, श्रवण खट्टर, मनीराम गर्ग, कार्तिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

गुहला चीका | श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, महंत राघव दास व रामस्वरूप दास शास्त्री।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news will hold meeting with sage saints for construction of shri ram temple mahant gopal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R5g85a

ADD











Pages