डिजिटल लॉकर से 40 लाख के गहने व कैश चोरी, सिर्फ परांदे में बंधा Rs.100 का नोट छोड़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

डिजिटल लॉकर से 40 लाख के गहने व कैश चोरी, सिर्फ परांदे में बंधा Rs.100 का नोट छोड़ा

75 ताेले साेना, 4 किलाे चांदी, सात लाख नकद, 1 हजार अमेरिकी डाॅलर व 2 हजार यूराे ले गए चाेर

भास्कर न्यूज| अम्बाला सिटी

बलदेव नगर के धूलकोट स्थित दवा शीशियों के ढक्कन बनाने की फार्मा कंपनी के मालिक रविंद्र कुमार सिंह के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 873 में बड़ी चोरी हुई। रविंद्र कुमार सिंह सोमवार सुबह 11 बजे प|ी व बेटे साथ रामनगर में अपने साले के बेटे की शादी में गए थे। रात 10:30 बजे जब वापस आए तो देखा कि चोरों ने उनका घर साफ कर दिया था। चोर साथ लगते बंद पड़े मकान की तरफ से घुसे और घर के पिछले हिस्से के दरवाजे का राॅड से कब्जा उखाड़कर अंदर घुसे। चोर घर से 75 ताेले साेना, 4 किलाे चांदी, 7 लाख नकद, 1 हजार अमेरिकी डाॅलर व 2 हजार यूराे ले गए। हालांकि लाॅकर में ही रखा मौली (परांदे) के धागे में बंधा 100 रुपए का नाेट छाेड़ गए। मकान मालिक के मुताबिक चांदी व सोने के जेवर तोल कर नहीं रखे थे, इसलिए ज्यादा भी हो सकते हैं। वारदात के बाद पुलिस की डॉग स्कवायड, सीन ऑफ क्राइम, साइबर टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, सदर थाना व सीआईए-1 व 2 की टीमों ने मौके पर सुराग तलाशे।

जिस लॉकर में नकदी व जेवरात रखे थे उसके पूरी तरह से सुरक्षित होने की गारंटी थी। लॉकर डिजिटल था और पासवर्ड लगाया जा सकता था। चोरों की लॉटरी तब लग गई जब उन्हें अंदर अलमारी में गोदरेज के डिजिटल लॉकर की चाबी भी मिल गई। लॉकर में सेल नहीं डले होने व पासवर्ड नहीं लगा होने से चाेराें ने इसे आसानी से खोल लिया। इतना ही नहीं घर में लगाए सीसीटीवी बंद पड़े थे। परिवार ने जाने से पहले सीसीटीवी का प्लग निकालकर हीटर लगाया था और फिर सीसीटीवी का प्लग वापस लगाना भूल गया।

अम्बाला सिटी | चाेरी के बाद लॉकर में पड़ा मौली बंधा 100 रुपए का नोट।

अम्बाला सिटी | सेक्टर-9 में जानकारी देते मालिक रविंद्र कुमार सिंह।

पहली मंजिल में रहने वाला किराएदार 6 दिन से गया हुआ था, नौकरानी को बताया था शादी में जाने के बारे

आर्टिफिशियल ज्वैलरी सुरक्षित मिली

रविंद्र सिंह के मुताबिक वे रविवार को भी शहर मलिक रेजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। चितकारा यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई करने वाला उसका बेटा व प|ी भी साथ गए थे। उनकी इनोवा व शेवरले में से एक गाड़ी घर के बाहर खड़ी रहती थी लेकिन सोमवार को दोनों ही शादी में थी। मकान के ऊपर के हिस्से में रहने वाले आरबीआई से रिटायर्ड कर्मी व उनकी प|ी 4-5 दिन पहले ही अपनी बेटी के घर अम्बाला कैंट गए हुए थे। जब सोमवार रात को साढ़े दस बजे वे वापस आए तो अंदर से कुंडी लगी मिली। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो घर खंगाला हुअा मिला। चाेराें ने लॉकर के बाहर पड़े आर्टिफिशियल गहनों को छुआ तक नहीं।

रजिस्टरी के लिए रखा हुआ था कैश

मूल रूप से चौड़मस्तपुर के रहने वाले व्यवसायी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घर में जो सात लाख रुपए नकद रखे हुए थे वे उन्होंने एक रजिस्ट्री कराने के लिए रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी विदेश में साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई कर रही है। उसने ही डॉलर व यूराे भेजे थे। घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात उनके पैतृक गहने थे। उन्हें सेक्टर-9 में रहते हुए 15 साल हो गए हैं और सुरक्षित समझ रहे थे। इसीलिए जेवर बैंक में रखना जरूरी नहीं समझा। हालांकि, अब उन्हें अहमियत समझ आ गई।

चाेरी के बाद बेड पर पड़ी चाबियां।

घर के पीछे और बगल वाली कोठी थी खाली, वहीं से घुसे चोर

पुलिस टीमों ने मांगी घर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सूची

सीआईए वन के इंचार्ज केवल सिंह ने घर में झाड़ू-पाेछा लगाने वाली नौकरानी के बारे में पूछा। रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हाेंने नाैकरानी काे बताया था कि उसे दाे दिन के लिए शादी में जाना है। नौकरानी साेमवार काे हमारे सामने ही झाड़ू-पाेछा कर चली गई थी। पुलिस ने मकान मालिक से फैक्टरी में काम करने वाले सभी नौकरों और किराएदार के नाम, मोबाइल नंबर व जानकारी मांगी है। ड्राइवर, दूध व सब्जी वाले तक की जानकारी जुटाने को कहा है। हालांकि, सीआईए इंचार्ज का कहना है कि इस मामले में बंद मकान की रैकी होने की संभावना ज्यादा है।

मालिक की 3 चूक से चोर मालामाल

पहली... डिजिटल लॉकर में न सेल डाल रखे थे और न पासवर्ड सेट कर रखा था

दूसरी... हीटर लगाने के लिए सीसीटीवी का स्विच निकाला, दोबारा चालू करना भूले

तीसरी... पूरा परिवार समारोह में गया, घर-अलमारी की सारी चाबियां बगल की अलमारी में रख गए

मकान के गेट पर आकर ठहरे खोजी कुत्ते, साइबर टीम ने उठाए मोबाइल डंप

इस वारदात के बाद पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। कुत्ते कुछ दूर तक सूंघते हुए गेट तक ही गए। इसके साथ ही फिंगर प्रिंट टीम ने नमूने जुटाने की कोशिश की। साइबर सेल की टीम ने परिवार के बाहर रहने के दौरान के वक्त तक के मोबाइल डंप भी उठाए। सीआईए-1 व 2 की टीमों ने साथ लगते व पीछे बंद पड़े मकान को भी छतों से देखा। सीआईए वन के इंचार्ज ने दीवार पर चढ़ जूतों के निशान भी देखे। टीमें अासपास के घराें के सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं। हालांकि, मकान मालिक ने इन बंद पड़े मकानों को ही इस वारदात की जड़ बताया। पड़ोसी अमनजीत ने बताया ये मकान साल 2011 से बंद पड़े हैं।

चोरी की इस वारदात में सदर थाना व सीआईए-1 ही अभी जांच कर रही हैं। टीमें मौके पर गई थीं। सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभिषेक जोरवाल, एसपी अम्बाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 40 lakh jewels and cash stolen from digital locker only rs100 note tied in curtain
Ambala News - haryana news 40 lakh jewels and cash stolen from digital locker only rs100 note tied in curtain
Ambala News - haryana news 40 lakh jewels and cash stolen from digital locker only rs100 note tied in curtain
Ambala News - haryana news 40 lakh jewels and cash stolen from digital locker only rs100 note tied in curtain
Ambala News - haryana news 40 lakh jewels and cash stolen from digital locker only rs100 note tied in curtain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RIwL5A

ADD











Pages