
पाली स्थित सैन क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेले जा रहे पीसीके कप में मंगलवार को दो मैच हुए। पहले में वीआरसीसी क्लब ने एचीवर्स क्लब को 5 विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में फोर्स क्लब ने पीसीके क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। पहले मैच में एचीवर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में 104 रन बनाए। अंकुर ने 31 और अविरल ने 16 रन बनाए। वीआरसीसी की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहनीश ने 32 और कनिष्क ने 31 रन बनाए। एचीवर्स क्लब की ओर से नीरज माथुर व जयनीश ने दो-दो विकेट लिए। वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पीसीके की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 94 रन बनाए। गुरनूर कोहली ने 40, अजय ने 15 और शुभम ने 18 रन बनाए। फोर्स टीम की ओर से अमित गांधी ने पांच और अमित लाठर ने तीन विकेट लिए। फोर्स की टीम 8.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित गांधी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aqckTA