अकाउंट में आने के 4 घंटे बाद ऑनलाइन उड़ाई, पेंशन केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

अकाउंट में आने के 4 घंटे बाद ऑनलाइन उड़ाई, पेंशन केस दर्ज

भिवानी| डिजिटल का कितना फायदा हो रहा है यह तो पता नहीं लेकिन इसका नुकसान अधिक हो रहा है। ऑनलाइन फ्रॉड अधिक हो गया है। आए दिन ऑन लाइन फ्रॉड की घटनाएं हो रही है। इसी तरह की घटना 14 जनवरी को रामदत्ता गली निवासी सुशीला देवी के साथ हुई। किसी ने ऑनलाइन फ्राड कर सुशीला देवी के खाते से उसकी पेंशन के रूप में बैंक में आए दो हजार रुपये निकाल िलए। उस समय एटीएम व बैंक कापी दोनों ही सुशीला के पास घर पर ही थे।

पुलिस को दी शिकायत में सुशीला देवी ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे मोबाइल फोन पर दो हजार रुपये पेंशन का मैसेज आया। उस समय मोबाइल मेरे बेटे दिनेश के पास था। दिनेश किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। लगभग ढाई बजे मोबाइल पर दो हजार रुपये निकलने का मैसेज प्राप्त हआ। इस पर उनके बेटे दिनेश ने सोचा कि मां ने किसी काम के लिए पैसे निकाले होंगे। वह 16 जनवरी को घर आया तो पता चला कि पैसे तो अन्य किसी ने निकाले। इस पर सुशीला देवी कैनरा बैंक पहुंची। वहां जाकर पता चला कि दो हजार रुपये 14 जनवरी को लगभग ढाई बजे दिल्ली के प्रीतमपुरा से निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि न तो किसी का फोन आया व न ही कोई नंबर पूछा। पता नहीं पैसे कैसे निकाले गए। सुशीला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sByYav

ADD











Pages