
बुधवार को एडीसी महावीर प्रसाद ने पेहवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का भ्रमण किया। इस दौरान एडीसी आजीविका महिला महासंघ की महिलाओं द्वारा लगाए गए फूड कोर्ट में भी गए और महिलाओं द्वारा तैयार बाजरे के व्यंजनों का भोजन किया। इस मौके पर एडीसी ने फूड कोर्ट चला रही महिलाओं से कहा कि भविष्य में होने वाले सभी तरह के सरस मेला व अन्य महोत्सवों में फतेहाबाद से समूह की महिलाओं को फूड कोर्ट लगाने के लिए भेजा जाएगा। जिससे इनके परिवारों में आर्थिक सम्पन्नता आएगी और महिलाओं को बतौर उद्यमी खड़ा किया जा सकेगा। समूह की महिलाओं ने बताया कि इन तीन दिनों में उनके फूड कोर्ट पर हजारों महिलाओं ने व्यंजनों का जायका लिया है। जिसके चलते उनके फूड कोर्ट पर तीनों दिन खूब भीड़ रही।
फतेहाबाद। समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए फूड कोर्ट में मौजूद एडीसी।
50 महिलाओं ने चलाया फूड कोर्ट
जिला से समूह की 50 महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में फूड कोर्ट लगाया। इससे पहले महिलाओं ने खाना बनाने का प्रशिक्षण भी लिया। फूड कोर्ट में महिलाओं द्वारा प्रोफेशनल तरीके से अपने व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया। इसके लिए महिलाओं का ड्रेस कोड भी लगाया गया। ताकि खाना बनाने में पूरी सावधानियां बरती जा सके। तीनों दिन में इस फूड कोर्ट के माध्यम से महिलाओं ने ढाई लाख रुपये के बाजरे के व्यंजन बेचे हैं। इन व्यंजनों में बाजरे की रोटी, सरसों का साग, लाल मिर्च की चटनी और खिचड़ी शामिल थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aRvBxu