काका हत्याकांड में मोस्ट वांटेड जगप्रीत उर्फ प्रीत पर 50 हजार का इनाम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

काका हत्याकांड में मोस्ट वांटेड जगप्रीत उर्फ प्रीत पर 50 हजार का इनाम

रिटायर्ड एसआई सतविंद्र सिंह उर्फ काका की बीते वर्ष 31 जुलाई को हत्या करने वाले जगप्रीत सिंह उर्फ प्रीत की सूचना देने वाले को पुलिस 50 हजार रुपए का इनाम देगी। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि जगप्रीत सिंह मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

काका हत्याकांड में पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी थी, मगर हत्याराेपियाें तक अभी नहीं पहुंच सकी। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। जगप्रीत सिंह पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं और एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी है।

31 जुलाई 2018 काे सुबह गांधी मार्केट में एक दुकान पर बैठे काका सिंह की उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही वह फरार है। पुलिस का नेटवर्क उसे तलाश करने में अब तक विफल रहा है। पुलिस ने इस मामले में जगप्रीत के अलावा दर्शन सिंह, सिंदा, भारती और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस जगप्रीत के साथी करन वासुदेव, ऋषभ उर्फ बाॅबी व दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, मगर जगप्रीत अब तक फरार है।

31 जुलाई 2018 काे गांधी मार्केट में काका सिंह का हुआ था मर्डर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ngpzw7

ADD











Pages