चेयरपर्सन बोलीं-सेक्टर-8 में रहती हूं, वहां तो इंच-इंच पर कूड़ा पड़ा है - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

चेयरपर्सन बोलीं-सेक्टर-8 में रहती हूं, वहां तो इंच-इंच पर कूड़ा पड़ा है

यूटिलिटी कोर्ट में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर का दावा-शहर में सभी जगह से कचरा उठ रहा

सिटी के विकास विहार में लगा गंदगी का ढेर। भास्कर

कचरे का मुद्दा शहर में कचरे से प्रदूषण मामले में वकीलों की याचिका पर यूटिलिटी कोर्ट में सुनवाई

21 जनवरी को अगली पेशी पर निगम अधिकारियों को लिखित में बताना होगा- क्या सफाई के इंतजाम किए

भास्कर न्यूज| अम्बाला सिटी

शहर में कचरे का सही ढंग से निपटान करने की बजाय जलाकर प्रदूषण पैदा होने के मामले में शुक्रवार को पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज कोर्ट में सुनवाई हुई। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर गोबिंद ने कोर्ट में दावा किया कि अब सभी जगह से कचरा उठा रहा है। इस पर कोर्ट की चेयरपर्सन डॉ. सरिता गुप्ता बोलीं-मैं सेक्टर-8 में रहती हूं। मानव चौक से लेकर सेक्टर-8 तक इंच-इंच पर कूड़ा पड़ा है, कहां हो रही है सफाई? यह सुनकर एक बार तो इंस्पेक्टर की बोलती बंद हो गई। फिर बोले-12 दिसंबर (पिछली पेशी) से अब तक कूड़े को जलाने, फैलाने और पॉलीथिन इस्तेमाल को लेकर 79 चालान किए हैं। इसी से एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 पर आ गया है। निगम कर्मचारियों ने सुबह 5.30 बजे उठकर भी चालान किए हैं। बीट पर जाकर सफाई कर्मियों को बताया जा रहा है कि कचरा न जलाएं।

कोर्ट ने पूछा-जो चालान किए हैं, उनसे पैसे तो भरवाते होंगे। रसीद रखी है क्या? उनसे पैसों की रिकवरी करेंगे। क्या सेनेटरी इंस्पेक्टर लिखित में यह बयान दे सकते हैं? इस पर सेनेटरी इंस्पेक्टर ने हां में सिर हिलाया। काेर्ट ने 21 जनवरी को इस मामले में सुनवाई अगली सुनवाई रखी है। कोर्ट ने नगर निगम के वकील विवेक महर्षि को आदेश दिए कि अगली तारीख पर निगम के अधिकारियों को लिखित बयान दर्ज कराएं। काेर्ट ने याचिकाकर्ता जिला बार एसेसिएशन के प्रधान एडवोकेट राेहित जैन समेत अन्य वकील को भी कूड़े के प्वाइंट बताने के लिए कहा है ताकि वहां से कूड़ा उठाने को लेकर कार्रवाई की जा सके। यहां बता दें कि वकीलाें ने सामूहिक याचिका लगाई है जिसमें कहा था कि सिटी नगर निगम के सफाई ठेकेदार के कर्मचारी और नगर परिषद के कर्मचारी कचरे का उचित तरीके से निपटान नहीं कर रहे। कचरे को जलाया जा रहा है। जिससे हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है।

पाॅल्यूशन कंट्रोल बाेर्ड का जवाब -निगम नहीं कर रहा कचरा निपटान की व्यवस्था : यूटिलिटी काेर्ट में पहुंचे पॉल्यूशन कंट्रोल बाेर्ड के वकील सचिन अग्रवाल ने नगर निगम और नगर परिषद द्वारा शाेकाॅज नाेटिस व रिमांइडर का जवाब नहीं देने पर काेर्ट में जवाब दावा दाखिल किया। उनका कहना था कि कूड़े की व्यवस्था नहीं की जा रही है। पटवी प्लांट भी कागजाें में ही बनाया गया, जबकि हकीकत यह है कि मशीनें जंग खा चुकी और अाज भी कूड़े को लेकर ट्विनसिटी में स्थिति वही है।

सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कोर्ट में कहा-ईओ एनजीटी की बैठक में गए हैं, जबकि ईओ अम्बाला में ही थे : यूटिलिटी काेर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई शुरू होते ही नगर निगम सेनेटरी के इंस्पेक्टर से पूछा कि ईओ क्याें नहीं अाए। इस पर इंस्पेक्टर का जवाब था कि ईओ तो निगम कमिश्नर के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ट्रेनिंग में गुरुग्राम गए हैं। इस पर दैनिक भास्कर ने जब ईओ विरेंदर कुमार से बातचीत की तो उनका जवाब था-मैं अम्बाला में डीसी की मीटिंग में था। एनजीटी की मीटिंग में तो कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news the chairperson lives in bol sector 8 where there is garbage in inch by inch


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36JgO5C

ADD











Pages