कबड्डी में हरियाणा के खिलाड़ियाें ने पंजाब टीम को 5 अंकों से हराया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

कबड्डी में हरियाणा के खिलाड़ियाें ने पंजाब टीम को 5 अंकों से हराया

बाबा बरखू राम स्पोर्ट्स क्लब खरकां की ओर से गांव में 9वां कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें गुलाब सिंह सैनी कनाडा और भाजपा नेता रवि तारांवाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच हरियाणा व पंजाब की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने 15 अंक प्राप्त कर 5 अंकों के अंतर से पंजाब टीम को हराया। प्रथम पुरस्कार 51 हजार तो द्वितीय 41 हजार का दिया गया। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रत्येक अकेडमी को 15 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेता रवि तारांवाली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को छोड़कर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कनाडा से आए सांसद नायब सैनी के भाई गुलाब सैनी ने कहा कि पहले नशा केवल पंजाब में बिकता था लेकिन अब हरियाणा ने इस मामले में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है जो चिंता का विषय है। माैके पर हरदीप आंधली, कर्मबीर सैनी, पृथ्वी पाल, मोहनपुरी समाधा, पीरा मंहत, दरबारा सिंह, जगदीश खरकां व अशोक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

खेल बाबा बरखू राम स्पोर्ट्स क्लब खरकां ने कराया कबड्डी टूर्नामेंट

गुहला चीका | खरकां में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में विजेता रही टीमों को सम्मानित करते भाजपा नेता रवि तारांवाली व गुलाब सिंह सैनी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news haryana players beat punjab team by 5 points in kabaddi
Cheeka News - haryana news haryana players beat punjab team by 5 points in kabaddi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30AfIXJ

ADD











Pages