
राजौंद | नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण युवा विकास मंडल कलासर के सहयोग से गांव कलासर के ग्राम सचिवालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सरपंच प्रतिनिधि चांदी राम शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में युवतियों द्वारा हाथ से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सुनैना प्रथम, कविता द्वितीय और दीपिका ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। अमित बड़सीकरी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र कैथल द्वारा युवा सप्ताह 12 से 19 जनवरी तक पूरे जिले में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम खेल एवं युवा मंत्रालय, नीति आयोग, गृह मंत्रालय तथा पीएमओ द्वारा संचालित किए जाते हैं। माैके पर युवा मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह, गुरमेज सिंह, संदीप राणा, विशाल, प्रवीन, अमित, रमन, सौरभ, अंकित, दीपचंद, प्रियंका, ऐश्वर्या, पिंकी, प्रीति, मनु सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ubIBxe