अम्बाला के 5 तरह के पानी के गोलगप्पे पसंद, इन्हीं के चक्कर में महीने में एक-आध बार यहां आना हो जाता है: नवनीत ढिल्लों - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

अम्बाला के 5 तरह के पानी के गोलगप्पे पसंद, इन्हीं के चक्कर में महीने में एक-आध बार यहां आना हो जाता है: नवनीत ढिल्लों

मिस वर्ल्ड 2013 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली और उसी साल फेमिना मिस वर्ल्ड इंडिया का खिताब जीतने वाली नवनीत कौर ढिल्लों पंजोखरा साहिब में चल रही पंजाबी फिल्म की शूटिंग में भाग लेने पहुंचीं। वह फिल्म में बिन्नू ढिल्लों के अपोजिट लीड हिरोइन हैं।

यहां शूटिंग के दौरान भास्कर से बातचीत में नवनीत ने अम्बाला से जुड़ी यादें ताजा की। पिता रिटायर्ड कर्नल भरपूर सिंह की अम्बाला में पोस्टिंग रही है। नवनीत बताती हैं कि प्रीत नगर में ननिहाल भी है। जहां हर महीने आना-जाना हो जाता है। कैंट में जब भी आती हूं तो पांच टेस्ट के पानी वाले गोलगप्पे जरूर खाती हूं। अम्बाला से रिश्ता बहुत पुराना है। यहीं पैदा हुई। आर्मी स्कूल से चौथी-पांचवीं और फिर नौवीं-दसवीं की। पापा की फील्ड पोस्टिंग होती थी तो हम अम्बाला में होते थे। मुझे याद है अक्सर मैं और मेरे दोस्त स्कूटी पर ट्रिपलिंग मारकर शाम को गुरुद्वारे में आते थे। मैंने बड़ी चोटें भी खाई हैं, जब मैंने नई-नई स्कूटी चलानी सीखी थी। मैं नौंवी क्लास में थी तो एक्सीडेंट के दौरान हाथ पर चोट आ गई थी। प्रिसिंपल मैम से डांट हमेशा पड़ती थी। (हंसते हुए...) एक्चुअली मैं बहुत शराराती थी। कभी-कभी तो डिफाल्टर्स की लाइन में खड़ा कर दिया जाता था। जसप्रीत बराड़ मेरी क्लास टीचर थे। आर्मी स्कूल में मैम मधु सिंह मेरी सबसे फेवरेट टीचर रही हैं। अगर आर्मी स्कूल के बारे में किसी को पता हो तो उनको जरूर जानता होगा। उनसे डांट भी पड़ती थी लेकिन वो मुझे समझती थी। मेरे सेट पर मेरे क्लासमेट और दोस्त भी मिलने आते हैं। अब भी अम्बाला तो मेरा बहुत आना होता है। जब भी चंडीगढ़ या घर जाना होता है तो अम्बाला आती हूं। नानी तो अब नहीं हैं लेकिन ननिहाल घर आना होता है। नहीं तो पांच तरह के पानी वाले गोलगप्पे खाने आ जाती हूं।

शूटिंग के दाैरान गुरप्रीत भंगू के साथ शॉट देतीं एक्टर नवनीत कौर ढिल्लों।

2 साल की थी, पापा कहते थे ऐश्वर्या की तरह मिस इंडिया बनाऊंगा

1994 में ऐश्वर्या राय जब मिस वर्ल्ड बनीं, तब मैं 2 साल की थी। मेरे पेरेंट्स ने कहा कि हमारी बेटी भी मिस इंडिया बनेगी। तब से दिमाग में फीड हो गया कि मुझे मिस इंडिया बनना है। खूबसूरती तो विरासत में मिली है। मेरी मम्मी भी बहुत खूबसूरत हैं। जब मैं मिस इंडिया बनी तो मेरे पापा ने तो खुशी से छलांग लगा दी। अब वो मुझे फिल्म कॅरियर में भी साथ देते हैं। हम मिलकर फैसले लेते हैं। मेरा पापा के साथ बहुत ही अच्छा रिश्ता रहा है। चाहे बात बचपन की हो या आज की। ऐसी बहुत सी बातें हैं, जब हम बहस भी करते है। वहीं कई बार एक-दूसरे को समझते भी हैं। आखिर माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की भलाई ही चाहते हैं। वैसे मैं किसी को आइडियलाइज नहीं करती क्योंकि कोई भी परफैक्ट नहीं होता। हां, कई लोगों से प्रेरणा जरूर मिलती है। -जैसा कि नवनीत ढिल्लों ने भास्कर को बताया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news ambala likes 5 types of water golgappa due to this one gets to come here once a month navneet dhillon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35s5F7X

ADD











Pages