काफी दिनों से बंद गली का कराया निर्माण कार्य शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

काफी दिनों से बंद गली का कराया निर्माण कार्य शुरू

अलेवा. थुआ में गली का निर्माण करते राज मिस्त्री।

भास्कर न्यूजद| अलेवा

पंचायती विभाग ने सरपंच के साथ मिलकर बीडीपीओ सतबीर की अगुवाई में पुलिस सहायता न मिलने के बाद भी थुआ गांव की एक गली का बंद निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। बीडीपीओ ने सरपंच अमित व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राज मिस्त्री के माध्यम से काफी दिनो से बंद गली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। बीडीपीओ ने बताया कि थुआ निवासी रामचंद्र ने डीसी को शिकायत दी थी कि उन्होंने पंचायत के माध्यम से 17 जुलाई वर्ष 2017 को गली बनाने का कार्य शुरू कराया था। इसके निर्माण के साथ ही गांव के ही राजेश नामक एक व्यक्ति ने इसका कार्य बंद करा दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद रामचंद्र ने डीसी को मामले की शिकायत देकर गली का निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news construction of the closed street started for a long time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZMU0iy

ADD











Pages