सिटीजन फीडबैक में जिले के चारों यूएलबी अब तक फिसड्डी, 5 माह गंदगी झेलते रहे शहरवासी, अब डस्टबिन-होर्डिंग लगा सफाई का दिखावा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

सिटीजन फीडबैक में जिले के चारों यूएलबी अब तक फिसड्डी, 5 माह गंदगी झेलते रहे शहरवासी, अब डस्टबिन-होर्डिंग लगा सफाई का दिखावा

देश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 आरंभ हो चुका है। इस माह कभी भी सर्वेक्षण टीम जिले में चारों यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडीज) क्षेत्र में निरीक्षण कर सकती है। पिछले 5 माह से ट्विन सिटी का सदर परिषद और नगर निगम एरिया सफाई के मामले में बेहाल रहा है, लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अब इनकी आंख खुली है। स्वच्छता सर्वेक्षण में सिर्फ नंबर पाने के लिए ट्विन सिटी एरिया को चमकाने का काम शुरू किया है।

अब सर्वेक्षण टीम के स्वागत के लिए कहीं बोर्ड टांगे जा रहे हैं तो कहीं सार्वजनिक स्थानों पर गीला-सूखा कूड़ा फेंकने के लिए नए डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। कुल 6 हजार अंकों वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार 1500 अंक सिटीजन फीडबैक के हैं। 4 जनवरी से पोर्टल को खोल दिया गया है। मगर हैरत है कि प्रदेश की अन्य यूएलबी की अपेक्षा ट्विन सिटी के निवासी फीडबैक के मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। सिटी नगर निगम से 104 और कैंट नगर परिषद से रविवार शाम तक महज 16 फीडबैक की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए किए गए। नगर पालिकाओं की बात करें तो बराड़ा से जिले में सर्वाधिक 126 और नारायणगढ़ से 74 फीडबैक अब तक किए गए हैं। 31 जनवरी तक ऑनलाइन फीडबैक पोर्टल ओपन है। अम्बाला के चारों यूएलबी के मुकाबले फीडबैक के मामले में रोहतक, पानीपत, सोनीपत एवं अन्य यूएलबी कहीं आगे हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 6 हजार अंकों वाले सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के 1500 अंक, सिटी में 104 तो कैंट में 16 ने ही दिए नंबर

कैंट में 50 से ज्यादा डस्टबिन रखे

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले गंदगी का डिस्पोजल बेहतर दिखाने के लिए नगर परिषद द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छोटे डस्टबिन पब्लिक स्थान पर लगाने आरंभ कर दिए गए हैं। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग फेंकने के लिए दो डस्टबिन आधुनिक आकार में लगाए जा रहे हैं। खासबात है कि इन डस्टबिन को ऊपर से कवर भी किया गया है ताकि बारिश में इनमें पानी न गिर सके। कैंट में नगर परिषद के लिए सर्वेक्षण चुनौती होगा, क्योंकि यह क्षेत्र यूएलबी मंत्री का है। इसी तरह सिटी में भी स्वच्छता टीमें साफ सफाई में जुट गई हैं। मुख्य चौक व सड़कों पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के बोर्ड भी लटका दिए गए हैं।

कैंट में कूड़े के लिए लगाए डस्टबिन।

सफाई को लेकर पूरा फोकस है, सर्वेक्षण अभी चल रहा है। आगे और लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। विनोद नेहरा, ईओ, नप सदर, अम्बाला

ट्विन सिटी की हकीकत

स्वच्छता सर्वेक्षण बीते 5 माह के प्रदर्शन पर आधारित है। मगर छह माह से ट्विन सिटी में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का सिस्टम बंद है।

घरों से गीले व सूखे कूड़े की छंटाई नहीं हो रही।

डंपिंग जोन में भी गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं किया जा रहा।

कूड़े का निस्तारण करने वाला पटवी प्लांट अब तक चालू नहीं है।

आपको देने होंगे इन सवालों के जवाब

क्या आपको पता है यूएलबी में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के बारे में पता है

सफाई के मामले में आपका शहर पड़ोसी शहर के अपेक्षा कितना क्लीन है

पब्लिक प्लेस व कामर्शियल एरिया में सफाई के मामले में कितने अंक देंगे

क्या कूड़ा देते समय आपसे गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग देने को कहा जाता है।

क्या शहर की सड़कों के डिवाइडरों पर पौधे लगे हैं

पब्लिक एवं कम्यूनिटी टॉयलेट की सफाई के आधार पर कितने अंक देंगे

क्या आपको अपने शहर के ओडीएफ स्टेटस की जानकारी है

क्या आपको अपने शहर के गारबेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग की जानकारी है

सर्वेक्षण के इस तरह विभाजित 6 हजार पॉइंट

1500 पॉइंट सिटीजन फीडबैक

1500 पॉइंट डायरेक्ट ब्रजेश

1500 पॉइंट स्वच्छता सर्वेक्षण के अलग-अलग चरण व सर्विस लेवल के

1500 पॉइंट गारबेज फ्री सिटी व ओडीएफ के

इस तरह दे सकते हैं सिटीजन फीडबैक

स्वच्छता सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के लिए लोग वेबसाइट swachhsurvekshan2020.org/CitizenFeedback पर लॉगइन कर सकते हैं। लॉगइन करते ही वेबसाइट पर राज्य, जिला एवं यूएलबी की जानकारी मांगी जाएगी। आगे मांगी गई जानकारी भरते ही 8 प्रश्नों वाला सिटीजन फीडबैक ओपन हो जाएगा।

यूटिलिटी कोर्ट में चेयरपर्सन ने कहा था- सेक्टर-8 में इंच-इंच पर कूड़ा पड़ा है, भास्कर ने रियल्टी चेक किया ताे दावा सही निकला

मानव चाैक से सेक्टर-8 तक एक साइड में 32 ताे दूसरी साइड 21 जगह कूड़ा पड़ा मिला

भास्कर फालोअप

11 जनवरी को छपी खबर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news citizen feedback shows that the ulbs in the district have been so lazy the city dwellers have been facing dirt for 5 months now dustbin hoarding has been shown
Ambala News - haryana news citizen feedback shows that the ulbs in the district have been so lazy the city dwellers have been facing dirt for 5 months now dustbin hoarding has been shown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NxJNlt

ADD











Pages