महिला कर्मी की रिश्वत लेते वीडियो बनाई, डिलीट करने को 5 लाख लेते युवक अरेस्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

महिला कर्मी की रिश्वत लेते वीडियो बनाई, डिलीट करने को 5 लाख लेते युवक अरेस्ट

जींद.जमीन की रजिस्ट्री की नकल देने के एवज में डीसी कार्यालय की महिला कर्मचारी की रिश्वत लेते वीडियो वायरल करने की धमकी दे 5 लाख रु. लेने आए युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को महिला कर्मचारी के भाई के घर से पकड़ा है। महिला कर्मचारी के भाई ने देर शाम पुलिस को लिखित शिकायत दी।

जींद के सेक्टर-7 निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी मौसी की लड़की पूनम डीसी कार्यालय में क्लर्क है। दो युवकों ने एडिटिंग से उसका झूठा वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। उसे डिलीट करने के एवज में 12 लाख रु. मांगे। बाद में सुनील कपूर व रिंकू ने 5 लाख में बात हुई। 4 जनवरी को पैसे देने थे, पर इंतजाम नहीं हो पाया।

इससे पूनम की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रिंकू व सुनील को पैसे लेने सोमवार सुबह घर बुलाया। पुलिस को भी सूचना दे दी। रिंकू पैसे लेने आया। पैसे गिने ही जा रहे थे कि पुलिस ने दबिश देकर रिंकू को पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video taken taking bribe of female worker, youth arrested taking 5 lakhs to delete


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36yPcQo

ADD











Pages