
गन्नौर | कनक गार्डन में युवक की सगाई समारोह से नकदी व जेवरात का भरा बैग चोरी करने के मामले में संलिप्त मध्यप्रदेश के आरोपी कृष्ण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के रानी बाग निवासी राकेश ने बताया था कि बीते वर्ष में 9 नवंबर को हाईवे किनारे पर स्थित कनक गार्डन में उनके बेटे साहिल की रिंग सेरेमनी थी। कार्यक्रम के दौरान जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था। बैग में करीब दो लाख रुपए की नकदी व आठ लाख रुपए के जेवरात थे। कार्यक्रम से बैग चोरी होने की घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बड़ी थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण को सात दिन के रिमांड पर लिया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NpEEvm