फैक्ट्रियों में आग से बचाव के नहीं प्रबंध, इंडस्ट्रीज एसो. का एसडीएम को ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

फैक्ट्रियों में आग से बचाव के नहीं प्रबंध, इंडस्ट्रीज एसो. का एसडीएम को ज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बड़ी लगातार प्रगति पर चल रहा है। यहां पर करीब 700 से ज्यादा फैक्ट्रियां चल रही है, तो कुछ में निर्माण किया जा रहा है। लेकिन आग से बचाव और सुरक्षा के पहलुओं पर नजर अंदाज किया जा रहा है। इसमें स्वयं उद्यमी भी लापरवाह बने हुए है और फायर अफसर समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उदासीन रवैया अपना रखा है। अग्निशमन जैसे यंत्र मौजूद नहीं हैं। जहां लगे हैं वहां भी मानकों का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसा गत दिनों पहले गन्नौर फायर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसडीएम के निर्देशानुसार करीब दाे साै फैक्ट्रियों की जांच की तो पाया था कि कंपनियों में सुरक्षा की दृष्टि से मानक पूरे नहीं है। हादसा होता है तो उसे समय रहते काबू नहीं पाया जा सकता। कमियां मिलने के बाद लापरवाह उद्यमियों को नोटिस देकर काम को इतिश्री कर दिया गया था।

24 घंटे दमकल गाड़ी की मांग: एसो.

फैक्ट्रियों में आगजनी की घटना को देखते एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रिज एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी में 24 घंटे दमकल की सुविधा मुहैया करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल के पास ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन एसडीएम के न होने पर सुप्रीडेंट उदय सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधान शमशेर शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान हरप्रीत सिंह, महासचिव रामधन मलिक, लेबर यूनियन के प्रधान सुमित अत्री, राकेश भारद्वाज, रवि अरोड़ा, रामपाल गोयल आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QRTGMO

ADD











Pages