लेकिन उसका परिवार शादी के बाद इन महंगी चीजों को देने में असमर्थ था, इसलिए उसने मना कर दिया। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी रिंकू के साथ 23 अक्टूबर 2012 को हुई थी। सामान के साथ-साथ मायके से पैसा लाने की डिमांड की जाती थी। इसी के चलते पति रिंकू और ससुर मेमचंद उसे हर रोज शराब पीकर मारते थे। पहले अम्बाला शहर वुमन सेल में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। ससुराल के लोग कुछ दिन ठीक रहे, लेकिन बाद उसके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। एक दिन उसका पति उसे बाइक पर बैठा कर मायके छोड़ आया और पैसा लाने के बाद ही घर में घुसने की बात कही। विवाहिता ने बताया कि उसके पास जब बेटा हुआ तो उसकी भी कोई खुशी नहीं हुई और उलटा धमकाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38fDURM