
पीटीएलआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय रोड सेफ्टी मेगा अवेयरनेस प्रोग्राम गुरुवार को शुरू हुआ। यह शनिवार तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जागरुक करना है। अभियान की शुरुआत इंस्टीट्यूशंस के निदेशक आरपी आर्य और हीरो मोटरसाइकिल के अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अधिकारियों ने सड़क पर मोटर साइकिल व गाड़ी चलाते समय किस प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए इसके बारे में बताया। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. एलसी भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tvtc5m