80 लाख का प्राॅपर्टी टैक्स न भरने पर 9 बिल्डिंग पर सीलिंग के नोटिस चस्पाए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

80 लाख का प्राॅपर्टी टैक्स न भरने पर 9 बिल्डिंग पर सीलिंग के नोटिस चस्पाए

प्राॅपर्टी टैक्स न भरने वालों पर अब नगर निगम ने कड़ा रवैया अपनाया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब प्राॅपर्टी टैक्स नहीं भरा गया तो निगम ने मंगलवार को 9 संस्थानों की बिल्डिंग पर 80 लाख के सीलिंग के नोटिस चस्पा दिए।

असल में नगर निगम का लगभग 19 करोड़ का प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है। निगम ने सीलिंग के नोटिस चस्पाई से पूर्व 130 संस्थानों को नोटिस भेजे थे। जब उनकी तरफ से कोई भी व्यक्ति निगम ने सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ तो निगम को यह कदम उठाना पड़ा है। सीलिंग के पहले चरण में निगम ने केवल 9 को ही सीलिंग के नोटिस दिए हैं। इसके बाद अन्य को भी नोटिस दिए जाएंगे। निगम के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर ने सीलिंग के नोटिस पर साइन किए। यह कार्रवाई हरियाणा म्यूनिसिपल कार्पोरेशन एक्ट 1994 के तहत की गई है। नोटिस में कहा गया कि संस्थान की चल व अचल संपत्ति अटैच की जा रही है। एडीसी ने नोटिस में कहा कि अपना पक्ष रखने के लिए संस्थानों को सुनवाई के बुलाया था, लेकिन कोई भी निगम में उपस्थित नहीं हुआ।

सिटी में एक पैलेस पर नाेटिस लगाते निगम कर्मचारी।

नगर निगम ने प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस दिए। कोई सुनवाई के लिए निगम नहीं पहुंचा। इसलिए एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर ने प्राॅपर्टी अटैचमेंट के आदेश निकाले हैं। वीरेंद्र सहारण, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम, अम्बाला सिटी

इन संस्थानों की बिल्डिंग पर चस्पाए नोटिस

नाम-संस्थान बकाया प्राॅपर्टी टैक्स

नरेंद्र चड्‌ढा, चड्ढा पैलेस 7,03,108

महक होटल, अग्रसेन चौक 10,29,655

रंजीत सिंह, बसंत विहार 8,66,052

गौरव सचदेवा, न्यू हुडा क्लाथ मार्केट 9,89,442

नरेंद्र सिंह, वाइन ट्रेडर्स, जग्गी काॅलोनी 9,72,319

देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्लाथ मार्केट 12,25,125

राइस मिल, ओल्ड मिर्च मंडी, लब्बू वाला तालाब 5,28,601

सुरेंद्र पाल कपूर, सुरेंद्र मोटर्स, नसीरपुर 9,94,801

केपीएके स्कूल, नई बस्ती 6,46,855



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news paste notice of sealing on 9 buildings for failure to pay property tax of 80 lakh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RxqyJC

ADD











Pages