डॉ. चटर्जी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद अधिकांश बुजुर्ग घर पर बैठकर किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए घर पर बैठने के बजाय बाहर निकलकर समाजसेवा का काम करना चाहिए। जिससे शारीरिक हरकत होती रहे। इससे फायदा होगा। उन्होंने बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। बुजुर्गों को बताया कि वह किस तरह उम्र के इस पड़ाव में भी अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे वह अच्छा टाइम भी व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्रम में फोरम के अध्यक्ष डीके बख्शी, विहिप के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, फोरम के महासचिव आरपी सिंह, डॉ. वीपी भाटिया, केपीएल नाहर, एचएन कुमार, एके महंेद्रू, बीके खन्ना, वाईएस नागपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RA7omy