अर्बन इस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-9 के 12 पदाधिकारियों का चुनाव 8 मार्च को - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

अर्बन इस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-9 के 12 पदाधिकारियों का चुनाव 8 मार्च को

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अर्बन इस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 9 का चुनाव 8 मार्च को प्रशासक की निगरानी में होगा। चुनाव के लिए प्रशासक जेपी मेहता ने चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की है। चुनाव में चेयरमैन, प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, कैशियर और संयुक्त सचिव के साथ साथ 6 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव होना है। चुनाव में 994 सदस्य वोट डाल सकेंगे।

चुनाव के लिए नामांकन पत्र 22 से 24 जनवरी तक सेक्टर की मुख्य मार्केट के बूथ नंबर 52 से प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र 25 से 27 जनवरी तक दोपहर दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक उक्त बूथ में भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 व 29 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र 30 व 31 जनवरी को वापस लिए जा सकते हैं। वोटिंग के बाद ही चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव 30 जून 2019 की वोटर लिस्ट के आधार पर होंगे। प्रशासक ने कहा कि वोटर लिस्ट सेक्टर 9 के कम्युनिटी सेंटर शिवधाम मंदिर एसोसिएशन के आफिस में उपलब्ध करा दी गई है। वोटर लिस्ट की कापी बूथ नंबर 52 से भी प्राप्त की जा सकती है। वोटर निजी तौर पर या फिर विशेष परिस्थितियों में अपने परिवार के अधिकृत सदस्य के माध्यम से मतदान में भाग ले सकता है। प्रशासक ने कहा कि नामांकन पत्र के लिए एक हजार रुपए शुल्क रखा गया है। जो कि नॉन रिफंडेबल होगा तथा नामांकन फार्म के साथ 2100 रुपए का चेक या ड्राफ्ट संलग्न करना होगा जो कि रिफंडेबल हो‌गा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Re9xp6

ADD











Pages