प्रतिबंधित पशु की खाल व मांस ले जाते एक गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

प्रतिबंधित पशु की खाल व मांस ले जाते एक गिरफ्तार

पलवल| सदर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर-19 पर बामनीखेड़ा गांव के निकट नाकाबंदी कर प्रतिबंधित पशु की खाल से भरे कैंटर को काबू कर चालक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को गश्त के दौरान इसकी सूचना मिली थी। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बामनीखेड़ा गांव के निकट नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक कैंटर दिखाई दिया। कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक कैंटर छोड़कर भागने लगा। कैंटर चालक को भागता देख पुलिस ने काबू कर लिया। कैंटर चालक ने नाम मिरजापुर (हापुड़) निवासी महेश सैनी बताया। तलाश लेने पर 380 प्रतिबंधित पशु की खाल व मांस मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GcRYiS

ADD











Pages