
डीसी जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बच्चों की बात टेलीफोन के साथ परियोजना की शुरुआत की। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अाेर से रोहतक मंडल के 5 जिलों रोहतक, सोनीपत, भिवानी, झज्जर और चरखीदादरी में परियाेजना शुरू की गई है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों व आम जनमानस के लिए आज के आधुनिक तकनीकी दौर में बढ़ रही मानसिक चिंता, तनाव व दबाव के कारण किसी भी तरह कोई भी बच्चा मनोवैज्ञानिक व्याधि से ग्रस्त होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दें इसी सोच के साथ योजना शुरू की गई है। परियोजना के नोडल अधिकारी एवं रोहतक मंडल के मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने डीसी को बच्चों के लाभार्थी परियोजना शुरू करने की बधाई दी। वहीं एसडीएम झज्जर शिखा ने भी फोन पर संपर्क किया। मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव, कृष्ण ढुल से हुई चर्चा के दौरान बच्चों के लिए ऐसी योजना जो अकस्मात परिस्थिति के दौरान घर बैठे या जहां भी उनके पास फोन उपलब्ध हो वह मदद मनोवैज्ञानिक परामर्श हासिल कर सके शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि रोहतक मंडल के पांचों जिलों के बच्चे दूसरे व चौथे बुधवार को दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच में 8278228020 टेलीफोन नंबर पर अगर किसी भी समस्या के निदान के लिए बातचीत कर सकते हैं। बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक द्वारा फोन पर बात की जाएगी। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, जिला बाल कल्याण अधिकारी सोनीपत सुरेखा हुड्डा, बाल सलाह परामर्श व कल्याण केंद्रों की स्थापना के राज्य संयोजक उदय चंद आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Q7MDP