
झज्जर | भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार गुरुवार को जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला झज्जर में पार्टी वर्करों के बीच पहुंचे। जहांआरा बाग स्टेडियम में पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी के लेटर पैड की कॉपी व फोटोकॉपी पर अपनी अर्जी लिखकर डिप्टी सीएम को दी। करीब 20 मिनट तक मंच पर पर्ची देने वालों की भीड़ कम नहीं हुई तब दुष्यंत चौटाला वहां से निकल गए। वहीं दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव के बयान को हास्यास्पद बताया। इधर, चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विश्व की कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा नव-वर्ष 2020 के जारी अपने प्रथम संस्करण में उनका नाम विश्व की प्रथम-20 विभूतियों में शामिल करने के लिए प्रकाशन मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
झज्जर | डिप्टी सीएम को शिकायत की पर्ची सौंपते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2s9KppI