अब आईआरसीटीसी खुद बेस किचन बनाएगा ताकि ट्रेन में मिले अच्छा खाना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

अब आईआरसीटीसी खुद बेस किचन बनाएगा ताकि ट्रेन में मिले अच्छा खाना

नई दिल्ली .रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आईआरसीटीसी देशभर में अलग-अलग 56 स्टेशनों पर अपना बेस किचन तैयार करेगा। इसके लिए 34 किचन काे अपग्रेड किया जाएगा अाैर 22 नए किचन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अाईअारसीटीसी यात्रियाें काे खुद ही खाना पहुंचाएगा। यह जानकारी पैसेंजर सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रमेश रत्न ने दिया। रत्न ने शुक्रवार काे उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्टेशन अाैर शकूरबस्ती के बेस्ड किचन का अाैचक निरीक्षण किया।

उन्हाेंने बताया कि स्टेशनाें पर बेस किचन बनने से यात्रियाें काे स्वादिष्ट, ताजा अाैर हाईजेनिक भाेजन मिल सकेगा। ट्रेनाें में बेस्वाद और बासी खाना मिलने की बढ़ती शिकायताें काे देखते हुए रेलवे बाेर्ड ने इस संबंध में अाईअारसीटीसी काे नई व्यवस्था करने काे कहा था। रत्न ने कहा कि रेल मंत्री के आदेश के अनुसार रेलवे में कैटरिंग की पुरानी व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। आईआरसीटीसी का बेस किचन बनने के बाद लाइसेंस वाले किचन और ट्रेनों में पैन्ट्री कार में बनने वाले खाने को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्टेशनाें पर बेस किचन बनने से यात्रियाें काे स्वादिष्ट, ताजा और हाईजेनिक भाेजन मिल सकेगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MTs0F0

ADD











Pages