प्रदेशभर में परिवारों का होगा सर्वे, कौन है संक्रमित-गैर संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

प्रदेशभर में परिवारों का होगा सर्वे, कौन है संक्रमित-गैर संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त

हिसार (भूपेश मथुरिया).स्वास्थ्य विभाग ने इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफार्म पोर्टल (आईएचआईपी) लाॅन्च किया है। इसमें संक्रमित-गैर संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त रोगियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सुखद पक्ष यह कि विभाग को बार-बार सर्वे करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एएनएम घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा जुटाकर ऑनलाइन अनमोल टेबलेट से पोर्टल रियल टाइम डाटा एंट्री करेंगी। यह जानकारी दर्ज करेंगी कि किसे संक्रमित और किसे गैर संक्रमित बीमारी हैं। जच्चा-बच्चा का टीकाकरण हुआ है या नहीं या फिर कौन सा टीका लगना अभी बाकी है।

इससे जहां रोगियों की निगरानी सुनिश्चित होगी, साथ ही गैर संक्रमित व संक्रमित बीमारियों से मरने वालों की संख्या में कमी लाने के लिए उन्हें बेहतर स्वस्थ्य सेवाएं एवं इलाज मुहैया करवाया जाएगा। डिजिटलाइजेशन से विभाग जहां कागज की खपत कम करेगा, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों का काम आसान होगा।


मलेरिया विभाग की इंचार्ज डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि आईएचआईपी प्रोग्राम को सिरे चढ़ाने के लिए आईडीएसपी की तरफ से जिला सिविल अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर फार्म पी, एस, एल भरने वाले सभी एलटी, एमओ, फार्मासिस्ट, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, इंफॉर्मेशन असिस्टेंट-डाटा एंट्री आपरेटर की ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

सभी योजनाओं के पोर्टल होंगे मर्ज
संक्रमित-गैर संक्रमित बीमारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य योजनाओं के तहत संचालित पोर्टल मर्ज होंगे। एक ही जगह सभी तरह का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा ताकि जिला, राज्य व केंद्र स्तर पर मौजूद हेल्थ अफसर एक क्लिक पर रोगी, उनके परिवार की रिपोर्ट और हेल्थ अफसर-वर्कर की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही मैन्युअल काम व दस्तावेज के अंबार से राहत मिलेगी।

प्रथम फेज में यहां शुरू हुआ है आईएचआईपी
इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत प्रथम फेज में पिछले साल नवंबर माह में देश के सात राज्य कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरला हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर विभाग की सचिव प्रीति सुदन आईएचआईपी को लांच कर चुकी हैं। अब हरियाणा में लाॅन्च हुई है।

जानिएफार्म के बारे में

  • लैब विभाग : फार्म एल
  • फार्मासिस्ट-एमओ : फार्म पी
  • एएनएम : फार्म एस


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uimGEz

ADD











Pages