उधर, राजस्थान में शीतलहर व कोहरे के बीच बूंदाबांदी से हाड़ौती भीगा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 January 2020

उधर, राजस्थान में शीतलहर व कोहरे के बीच बूंदाबांदी से हाड़ौती भीगा

2 हफ्ते से कंपकंपाती ठंड के बाद धूप से राहत, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, अब सिर्फ बूंदाबांदी

भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा

प्रदेश में गुरुवार को अच्छी धूप खिली। इसके कारण दो हफ्ते से कंपकंपा रही कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली। ज्यादातर जिलों में दिन का पारा सामान्य के करीब पहुंच गया। करनाल व अम्बाला में यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। यहां पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद में यह 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, रात का पारा भिवानी में 6.3 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, नारनौल में यह सबसे कम 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी जिलों में यह 3 डिग्री से ऊपर ही रहा। सुबह हवा चलने से धुंध से भी राहत रही। दोपहर बाद कई जिलों में बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में कम हो गया है। यह उत्तर की ओर रुख कर गया है। हालांकि, 3 व 4 जनवरी को बीच-बीच में बादल छाने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर व पश्चिम हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। बड़ी बारिश के आसार नहीं है। उधर, पंजाब में भी धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 21 डिग्री पारा रहा। वहां अगले 24 घंटे में आंशिक बादल व धुंध छाने के आसार हैं।

करनाल, अम्बाला, पानीपत समेत कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से ऊपर पहुंचा

नारनौल 1.3 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा

हिमाचल: शिमला में बूंदाबांदी और चूड़धार में बर्फबारी

शिमला में हल्की बारिश के दाैरान रिज मैदान से गुजरते पर्यटक।

कहां कितना पारा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news on the other hand drizzle between the cold and fog in rajasthan is soaked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37nHjNU

ADD











Pages