उज्ज्वल भविष्य के लिए साेशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें युवा: सुजाता शर्मा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 January 2020

उज्ज्वल भविष्य के लिए साेशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें युवा: सुजाता शर्मा

शिक्षा ग्रहण करते समय बच्चों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनका समाधान स्टूडेंट्स, पेरेंट्स व टीचर मिलकर आपसी विचार विमर्श से निकाल सकते हैं।

युवाओं में इंटरनेट के बढ़ते क्रेज ने उनके मानसिक विकास पर रोक लगा दी है। इससे स्टूडेंट्स में एकाग्रता की कमी हो रही है। उक्त विचार गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली की प्रोफेसर सुजाता शर्मा ने राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षण कार्य आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। विषयों से संबधित किसी भी समस्या के निदान के लिए अध्यापकों से परामर्श लेते समय संकोच न करें। अपने लक्ष्य को निर्धारित करके चलें ताकि भविष्य में सही मुकाम हासिल कर सकें। अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए साेशल मीडिया से परहेज करें। कार्यक्रम अधिकारी राजीव ग्रोवर व योगेश भट्ट ने मुख्यातिथि का आभार जताया। शिविर में नीलम, पूनम, प्रियंका, उमेश खरबंदा, शीलचंद सहयोग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - haryana news keep youth away from the social media for a bright future sujata sharma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FhWKv3

ADD











Pages