लोगों की भीड़ जमा होते ही अपने को घिरता देख छत पर चढ़ा हुआ एक युवक नीचे कूद गया और गेट पर पहरा दे रहा उसका दूसरा साथी भी भागने लगा तो दोनों गिर गए। वहीं लोगों ने भी उन्हें पकड़ लिया। छत से गिरने व लोगों द्वारा मारपीट करने में उन्हें चोटें भी आई। वहीं इस मामले में लाइनपार पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अाराेपी लाइनपार के रहने वाले
पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी विरण ने बताया कि वह एमआईई के पार्ट-वन में काम करता है और छोटूराम नगर में किराए के मकान में रहता है। शनिवार की अल सुबह जब वह अपने कमरे में सो रहा था तो उसे छत के रास्ते किसी के आने की आवाज सुनी। जब नींद से जगा तो पाया कि एक युवक उसके मकान की छत पर चढ़कर घर में चोरी करने के लिए घुस रहा था और दूसरा उसका साथी गेट पर मदद के लिए निगरानी कर रहा है। जिस पर उसने शोर मचाया तो गली में कुछ लोग भी उठ गए। इसी दौरान छत पर चढ़ा युवक पकड़े जाने से बचने के लिए ऊपर से नीचे कूद गया। इसी बीच उसका साथी व वह भागने लगे तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। विरण के अनुसार उक्त दोनों युवकों के गिरने व पब्लिक द्वारा मारपीट करने में उन्हें कुछ चोटें भी आई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान लाइनपार के शंकर गार्डन व सुभाष नगर में रहने वाले अजय व अनिल बताई। सूचना मिलने पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पहुंची और युवको को पकड़ कर ले गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35msYzW