फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

सोहना के गांव सांप की नगली एक महिला संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बोर्ड के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर महिला के पति, देवर व सास- ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

निबोट निवासी सोमेंद्र ने बताया कि उसने अपनी दो लड़कियां अनीता व राखी की शादी 17 फरवरी 2017 को गांव सांप की नगली में दीपक व जीते पुत्र संजय के साथ हिंदू रिति रिवाज के अनुसार की थी, लेकिन शादी के दिन से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार लड़ाई झगड़े के बाद अनीता घर पर आई, लेकिन उसके रिश्तेदार मना कर उसे वापस ले गए। बीती रात ससुराल वालों ने उनके पास फोन उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बेटी मृत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ATpmP

ADD











Pages