छात्रा अर्पिता ने अपने भाषण द्वारा सेठ किरोड़ीमल के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के नन्हें-मुन्नें छात्रों ने आज है संडे गीत पर प्रस्तुति दी। छात्रा रिद्धिमा ने देश-भक्ति से ओतप्रोत कविता से शहीदों को नमन किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा हिन्दी लघु नाटिका द्वारा जल संरक्षण व अंग्रेजी लघु नाटिका द्वारा दहेज प्रथा जैसी विकट सामाजिक समस्याओं का चित्रण किया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य अतिथियों व प्राचार्या ने विद्यालय पत्रिका उषा किरण का लोकार्पण किया। सत्र 2018-19 में संपन्न कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभिन्न मासिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3agOkCa