प्राचार्य जोगेंद्र सांगवान बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से होंगे सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 15 January 2020

प्राचार्य जोगेंद्र सांगवान बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से होंगे सम्मानित

ढिगावा मंडी| ढिगावा स्थित दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य जोगेंद्र सांगवान को 19 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़ में बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित करेंगे। यह अवार्ड उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए दिया जाएगा।

यूरेका ग्लोबल एसेसर्स नामक संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रम में सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जोकि चंडीगढ़ स्थित पांच सितारा होटल ताज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्यातिथि देश विदेश के मात्र 100 प्राचार्यों को सम्मानित करंगे। अवार्ड के लिए चयनित होने पर स्कूल के चेयरमैन और भूमि विकास बैंक भिवानी के चेयरमैन कमल सिंह मान, संचालक वीरेंद्र मान, रामफल, सुनील मान, जोगेंद्र श्योराण, राजेश भाम्भू, संजय, सूरजभान आदि स्टॉफ सदस्यों व बच्चों ने खुशी प्रकट की। प्राचार्य जोगेंद्र सांगवान को इससे पहले भी बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड व ग्लोबल टीचर रोल मॉडल अवार्ड फॉर बेस्ट प्रिंसिपल व अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Z6yVu

ADD











Pages