साढू के घर चोरी व हमला करने के आरोपी ने कोर्ट के बंदीगृह में किया सुसाइड का प्रयास - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

साढू के घर चोरी व हमला करने के आरोपी ने कोर्ट के बंदीगृह में किया सुसाइड का प्रयास

यमुनानगर | साढू के घर पर चोरी करने और पकड़े जाने पर चाकू से हमला करने के आरोपी यूपी निवासी सोनू उर्फ राशिद ने कोर्ट परिसर के बंदीगृह में सुसाइड का प्रयास किया। उसे जेल से कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। जब उसे बंदीगृह में बंद किया हुआ था तो उसने वहां पर पहले तो बाथरूम की दीवार में सिर मारा। इसके बाद उसने गेट के सरियों पर सिर दे मारा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। उसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया और अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सोनू को परिवार के लोग जेल से नहीं छुड़ा रहे हैं। कई माह से वह जेल में है और परिवार के लोगों ने उसकी जमानत याचिका भी नहीं लगाई। इससे वह परेशान है। जगाधरी पुलिस ने इस मामले में बंदीगृह में तैनात पुलिस कर्मी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर धारा-309 में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ यह दी शिकायत

सरसावा निवासी विकास कुमार ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह ममीदी में सरपंच के यहां पर किराए पर रहता है। वह घर पर था। तभी उसका साढू सोनू उर्फ राशिद वहां पर आ गया। उसके साथ दो युवक और थे। सोनू के पास चाकू था। उसने उस पर वार कर दिए। शोर सुनकर उसकी प|ी बाहर आई और अन्य लोग वहां पर आ गए। वे उन्हें देखकर वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी सोनू ने उसके घर से सिलेंडर और 700 रुपए चोरी कर लिए थे। उसने उसी बारे में उसे कहा था। इसी रंजिश में उसने उस पर घर आकर हमला किया। 23 अप्रैल को इस मामले में हमला करने वालों पर धारा-307, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jagadhari News - haryana news accused of stealing and attacking sadhu39s house tried suicide in a court house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tOczqB

ADD











Pages